योजनाओं के हितग्राहियों को किया ऑनलाईन भुगतान

‘‘सद्भावना दिवस‘‘ के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने न्याय योजनाओं सहित

अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को 2055.60 करोड़ रूपए की राशि का ऑनलाईन भुगतान किया।

राजीव गांधी किसान न्याय योजना

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में ‘‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना‘‘ के हितग्राहियों को योजना की दूसरी किश्त के रूप में 1810 करोड़ रूपए का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के 24.30 लाख किसानों को अब तक 21 हजार 912 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी का भुगतान किया जा चुका है। https://satatchhattisgarh.com/prime-minister-narendra-modis-speech-full-of-dreams-given-from-the-red-fort/

राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के हितग्राहियों को दूसरी किश्त के रूप में 168.63 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर योजना के 5.6 लाख हितग्राहियों को अब तक 758.03 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

राजीव युवा मितान क्लब एवं गोधन न्याय योजना

कार्यक्रम में श्री बघेल ने ‘राजीव युवा मितान क्लबों’ को 66.21 करोड़ रूपए की राशि का भी अंतरण किया। युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए राज्य में गठित किए 13 हजार 242 क्लबों को अब तक 132.48 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इसी कड़ी में ‘गोधन न्याय योजना’ के हितग्राहियों को 9.65 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया। इस राशि को मिलाकर योजना के तहत अब तक महिला स्व-सहायता समूहों, गौठान समितियों और ग्रामीणों को 551.31 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने महसंमुद में न्‍याय योजनाओं की किस्‍त वितरण कार्यक्रम को किया संबोधित

- मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती मना रहे हैं। इस अवसर पर न्याय योजनाओं की राशि वितरित की गई है। नवीन राजस्व… pic.twitter.com/YeOBwhXwz4

— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO)

मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने महसंमुद में न्‍याय योजनाओं की किस्‍त वितरण कार्यक्रम को किया संबोधित

- मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती मना रहे हैं। इस अवसर पर न्याय योजनाओं की राशि वितरित की गई है। नवीन राजस्व… pic.twitter.com/YeOBwhXwz4

— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 20, 2023?ref_src=twsrc%5Etfw">August 20, 2023?t=n4TiaId-WZun2_RWIsX3Rw&s=19">

?ref_src=twsrc%5Etfw">August 20, 2023?t=n4TiaId-WZun2_RWIsX3Rw&s=19

मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना

श्री बघेल ने  कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री परब सम्मान निधि योजना’ के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को 1.11 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया। इस राशि को मिलाकर 6,111 ग्राम पंचायतों को स्थानीय उत्सवों को मनाने के लिए 6.11 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

https://www.facebook.com/SatatChhattisgarh?mibextid=ZbWKwL

Related posts

जिला मुख्यालयों में होंगे दीप प्रज्ज्वलन

Weather of CG: बंगाल की नम हवाओं से बदला छत्‍तीसगढ़ का मौसम, आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल, बौछारें पड़ने के आसार

मुख्यमंत्री का ऐलान 25 दिसंबर को मिलेगा बकाया धान का बोनस